{"_id":"5afdb3e14f1c1bd3408b6076","slug":"a-farmer-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आया किसान, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आया किसान, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बांसी। बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित खुटेहना गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक साइकिल सवार कार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
क्षेत्र के नचनी गांव निवासी गोली राजभर (50) बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित खुटेहना चौराहे पर साइकिल से चाय पीने गया था। घर लौटते समय कार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार सवार को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार सहित चालक को हिरासत में लिया है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।