{"_id":"581e13954f1c1bd635437861","slug":"a-case-of-kidnapping-and-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
रबुपुरा में गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बदायूं से गायब हुई किशोरी की बरामदगी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी हरदोई जिले के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उधर, किशोरी के बयान के अनुसार अन्य लड़कियों की भी तलाश जारी है। एसपी ने मामले की पड़ताल के लिए सीओ डुमरियागंज जटाशंकर राव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर चौराहे पर एक किराए के मकान से शुक्रवार की शाम परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से 16 वर्षीया किशोरी को बरामद किया था। बदायूं की यह किशोरी करीब डेढ़ माह पहले गायब हो गई थी। थाने पहुंचकर किशोरी ने बताया कि काम की तलाश में दिल्ली जाते समय रास्ते से कुछ युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अपहरण कर लिया था और फिर यहां ले आए थे। किराए के कमरे में उसे रखकर दुष्कर्म और मारपीट करते रहे।
किशोरी ने अपने साथ कई अन्य लड़कियों के भी आरोपियों के चंगुल में होने की बात बताई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ डुमरियागंज जटाशंकर राव को जांच-पड़ताल के लिए निर्देशित किया था। सीओ ने किशोरी और उसके परिजनों से पूछताछ के बाद उनसे तहरीर ली। देर रात हरदोई निवासी तीन युवकों के विरुद्ध अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इस कार्य के लिए एसपी ने सीओ डुमरियागंज के नेतृत्व में इटवा और गोल्हौरा एसओ की संयुक्त टीम को लगाया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपियों के काफी करीब तक पहुंच चुकी है। जल्द ही सभी आरोपी दबोच लिए जाएंगे। इटवा एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।