{"_id":"5a0c70d14f1c1b79548bd6f8","slug":"91510764753-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को गोली मारने वाले आरोपियों के घर नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता को गोली मारने वाले आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
notice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के मजगवा गांव निवासी बीजेपी नेता शैलेंद्र दुबे के पिता अंजनी दुबे को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पर पुलिस ने बुधवार को कुर्की की नोटिस चस्पा की। बता दें सितंबर में गांव के बाहर देर शाम कुछ लोगों ने अंजनी दुबे को गोली मार दी थी। गोली अंजनी दुबे के हाथ में लगी थी। अंजनी दुबे के पुत्र शैलेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज सिंह ने बताया कि इस घटना के दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। लगातार इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट से अनुमति लेकर फरार चल रहे अभियुक्त ओम प्रकाश यादव, प्रकाश यादव, घनश्याम यादव निवासी मजगवा के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।