फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नाच देखने को लेकर विवाद, मारपीट

नाच देखने को लेकर विवाद, मारपीट

Sun, 11 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
नाच देखने को लेकर विवाद, मारपीट
विज्ञापन

इटवा (सिद्धार्थनगर )। थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैला में रात को नाच देखने के दौरान हुए विवाद के बाद रविवार सुबह दूसरे गांव के लोगों ने काम करने के लिए निकले मजदूर को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर बुलाया।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पिरैला निवासी राजेश कुमार तिवारी के घर पर मांगलिक कार्यक्रम के दौरान नाच का कार्यक्रम चल रहा था। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसई के कुछ लोग भी नाच देखने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों गांवों के लोगों में विवाद हो गया। बड़े-बुजुर्गों ने रात को दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर अलग कर दिया। रविवार की सुबह दूसरे गांव के लोग चौराहे के पास बैठे थे। ग्राम पिरैला निवासी राम सजीवन व छोटा भाई मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान किसी ने छींटाकसी कर दिया। देखते-देखते विवाद ने मारपीट का रूप धारण कर लिया। इस संबंध में एसओ इटवा रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मौके पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष के लोग सुलह-समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed