फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सेंध काटकर लाखों का सामान उठा ले गए चोर

सेंध काटकर लाखों का सामान उठा ले गए चोर

Sat, 14 Jul 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सेंध काटकर लाखों का सामान उठा ले गए चोर
मिश्रौलिया क्षेत्र के करौंदा खालसा गांव में घर में लगाया सेंध। - फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के करौंदा खालसा गांव में शुक्रवार रात एक घर में सेंध काटकर चोर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गृह स्वामी को सुबह हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के करौंदा खालसा गांव निवासी सुभावती पत्नी महेंद्र गर्मी के कारण अपने तीन बच्चों को लेकर बाहर सोई हुई थी। घर सूनसान देख चोर घर पीछे दीवार मेें सेंध काटकर घुस गए और कमरे में रखा नकदी, आभूषण व अन्य सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुभावती को शनिवार सुबह तब हुई जब वह घर में साफ-सफाई करने के लिए गई। सुभावती के मुताबिक उसका पति महेंद्र यादव नेपाल में रहकर मजदूरी करता है। चोर घर में रखे सोने का एक माला, एक जोड़ी कील, एक नथुनी, एक जोड़ी चांदी की पायल सहित घर में रखा चावल गेहूं भी उठा ले गए। घर में कुछ भी नहीं बचा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कोरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed