{"_id":"593d7f8c4f1c1bb33f8b45a9","slug":"81497202572-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, दो जख्मी
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोगिया (सिद्धार्थनगर )। शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पतसिया ईंट-भट्ठे के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के धेंसा नानकार गांव निवासी राजेंद्र (18) पुत्र भोला शनिवार की शाम बाइक से सनई की ओर जा रहा था। पतसिया ईंट- भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से सड़क पर गिरे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसी गांव निवासी अखिलेश (19) और रवि कुमार (17) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ जोगिया रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कुछ दिन पहले मुंबई से आया था
घटना के बाद से धेंसा गांव में कोहराम मचा हुआ है। लोगों के मुताबिक चार भाइयों में राजेंद्र दूसरे नंबर पर था। वह गरीब परिवार का था। पिता का सहारा बनने के लिए वह नौकरी करने दो वर्ष पूर्व मुंबई चला गया था। वहीं रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले ही राजेंद्र मुंबई से घर लौटा था। राजेंद्र की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। हादसे के बाद से घरवाले सदमे में हैं।