फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गड़रिये की डूबने से मौत

गड़रिये की डूबने से मौत

Fri, 01 Feb 2019 10:59 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
गड़रिये की डूबने से मौत
death
डुमरियागंज। भेड़ चरा रहे गड़रिये की मौत तालाब में डूबने से हो गई। घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। परिजनों की माने तो तालाब के पास पानी पीने गए भेड़ के बच्चे को लाने के दौरान गड़रिए का पैर फिसलने से पानी में गिर गया। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस की मौजूदगी में शव को पानी से बाहर निकाला गया। पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


भवानीगंज थानाक्षेत्र के भड़रिया बाजार निवासी रामफेर (55) अपने दो साथियों के साथ मिलकर भेड़ का कारोबार करता था। गुरुवार को वह भेड़ों के झुंड को लेकर चराने के लिए डुमरियागंज थानाक्षेत्र के जबजौवा स्थित डिग्री कॉलेज के पीछे मैदान में ले गया था। जहां देर शाम एक तालाब के किनारे सभी को इकट्ठा कर रामफेर के दो साथी चले गए। रात करीब 8 बजे रामफेर ने देखा कि भेड़ का एक बच्चा तालाब के किनारे पानी पीने गया है, तो वह उसे लाने के लिए तालाब की तरफ चल दिया। तालाब के किनारे पहुंचते ही रामफेर का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। रात में स्पष्ट दिखाई न देने से वह किनारे के बजाय वह गहरे पानी में चला गया। जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में शव को पानी से बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव का पंचनामा कर परिजनों को दे दिया गया है। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed