फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कन्हैया की मौत के गम में जोगिया में बंद रहीं दुकानें

कन्हैया की मौत के गम में जोगिया में बंद रहीं दुकानें

Sun, 02 Sep 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 02 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
कन्हैया की मौत के गम में जोगिया में बंद रहीं दुकानें
कन्हैया की मौत के गम में जोगिया में दुकानें बंद रहीं । - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। एनएच-233 पर जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़-बांसी मार्ग पर करौंदा मसिना गांव के पास स्थित कैंप के पास एसएसबी के वाहन की चपेट में आने से शनिवार दोपहर बाइक सवार (32) वर्षीय कन्हैया जायसवाल की मौत हो गई थी। कन्हैया के मौत के सदमे में रविवार को जोगिया चौराहे की दुकानें बंद रहीं। वहीं, ककरही के बूढ़ी राप्ती के तट पर हुए अंतिम संस्कार में सांसद जगदंबिका पाल सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी कन्हैया जायसवाल (32) पुत्र रामचंद्र जायसवाल शनिवार को जिला मुख्यालय किसी काम से आया था। घर वापस लौटते समय एनएच-233 पर बांसी- नौगढ़ पर करौंदा मसिना गांव के पास बने एसएसबी कैंप के पास एसएसबी के वाहन की चपेट में आकर कन्हैया की मौत हो गई थी। मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने काफी हंगामा और सड़क को जाम कर दिया था। हंसमुख स्वभाव के कन्हैया की मौत की खबर सुनकर उसे जानने वाला हर शख्स गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed