{"_id":"5acf99904f1c1bd53d8b4ca3","slug":"61523554704-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाई समेत तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाई समेत तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत
siddharthnagar
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
तीन बच्चाें की डूबने से माैत के बाद गांव पहुंची पुलिस जानकारी लेती
- फोटो : अमर उजाला
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव में गुरुवार की शाम कूड़ा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों स्कूल की छुट्टी के बाद नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जाल डालकर बच्चों का शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने बताया कि चित्तापुर गांव निवासी राजेश यादव पेशे से किसान हैं। उनके पुत्र मनोज (12) व मुकेश (10) महदेवा गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं और चौथी के छात्र थे। इसी गांव के निवासी हीरालाल साहनी का पुत्र सूरज (13) भी इसी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर लौटे। बैग रखकर गांव के पास से गुजर रही कूड़ा नदी में नहाने चले गए। उनके साथ गांव के कुछ अन्य बच्चे भी थे। नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख अन्य बच्चे शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में जाल डालकर बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों का शव बाहर निकाला जा सका। सूचना पाकर सदर सीओ दिलीप कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, एसओ अनिल प्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे।