फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दुर्व्यवहार....

दुर्व्यवहार....

Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवहार....
रेडियो आरआई से भिड़ा सिपाही
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर।
पुलिस लाइंस में शुक्रवार को देरी से आमद कराने पहुंचे वायरलेस विभाग में तैनात सिपाही ने आरआई से दुर्व्यवहार किया। देख लेने की धमकी देने के साथ प्रार्थना पत्र को फाड़कर फेंक दिया। अधिकारियों ने अनुशासनहीनता मानते हुए मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वायरलेस विभाग में तैनात सिपाही उमेश कुमार पाठक 16 से 21 जून तक छुट्टी स्वीकृत करा पैतृक आवास संतकबीरनगर गया था। 22 जून को उसे लाइंस में आमद करानी थी, लेकिन सिपाही 23 जून को आरआई रेडियो सैय्यद हैदर मेंहदी के पास आमद कराने के लिए गया। दांत में असहनीय दर्द होने को देरी का कारण बताया। प्रार्थनापत्र के साथ जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के ओपीडी की पर्ची भी पेश की। आरआई ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि 23 जून की पर्ची नहीं चलेगी। आरोप है कि इतना सुनते ही सिपाही ने तैश में आ कर प्रार्थनापत्र फाड़ दिया। ऑफिस में शोरगुल सुनने के बाद अन्य विभागों के कर्मचारी जुट गए। दोनों को अलग किया। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed