{"_id":"5c82a1e2bdec2214666d6aad","slug":"41552064994-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
Fri, 08 Mar 2019 10:39 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
उसका थाने में पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। 15 हजार का इनामी बदमाश ओमप्रकाश पासवान को शुक्रवार भोर में थाना क्षेत्र के बकैनिहा गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डेढ़ माह पूर्व इसी थाने के सोहांस पुलिस चौकी के निकट हुई जानलेवा वारदात में ओम प्रकाश आरोपी था। उसके पास से पुलिस को एक कट्टा व कारतूस तथा अवैध हथियार बनाने का औजार भी मिला है।
डेढ़ माह से उसका पुलिस के लिए सिरदर्द बना ओमप्रकाश उर्फ ओपी पड़ोसी जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरौलिया का निवासी है। उसके खिलाफ बृजमनगंज व उसका थाने में कई गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस के लिए चुनौती बना ओपी का आपराधिक रिकॉर्ड बढ़ता ही जा रहा था। उसने सोहांस क्षेत्र के व्यवसायी को निशाना बनाते हुए छिनैती करने की नीयत से उस पर हमला किया था और व्यवसायी को मरणासन्न कर दिया। इस वारदात में उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि ओपी मौके से फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश में हाथ पैर चला रही थी लेकिन वह पकड़ से दूर था। एसओ रवींद्र कुमार सिंह के अनुसार ओमप्रकाश पासवान किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए उसका-बृजमनगंज मार्ग स्थित बकैनिहा के पास खंडहर में रुका था, पुलिस को सूचना मिलने पर घेराबंदी हुई, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में रणंजय सिंह, महेश कुमार, शंकर जायसवाल, दीनानाथ, संतोष यादव, सत्यप्रकाश यादव, वीरेंद्र, गणेश सिंह, शैलेष व अरविंद कुमार शामिल थे।