फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   स्टैटिक सर्विलांस की टीम ने पकड़े एक लाख 43 हजार नकदी

स्टैटिक सर्विलांस की टीम ने पकड़े एक लाख 43 हजार नकदी

Sat, 23 Mar 2019 10:34 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्टैटिक सर्विलांस की टीम ने पकड़े एक लाख 43 हजार नकदी
Money
उसका बाजार। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के तहत क्षेत्र के लक्षनपुर स्थित ईंट-भट्ठे के पास स्टैटिक सर्विलांस की टीम ने शनिवार को चार पहिया वाहन सवार एक व्यक्ति के पास से एक लाख 43 हजार पांच सौ रुपये के साथ पकड़ा है। ज्यादा कैश ले जाने का कोई कागज न दिखाने के कारण उसे थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

इस दौरान उसने अपना नाम बृजपाल यादव निवासी गांव व थाना दुबहा जिला बलिया बताया। वह अपने आप को भरुआ मिर्चा का व्यापारी बताया। पूछताछ में उसने बताया कि रुपये जनपद के गोबरहवा बाजार में मिर्चा बेचने से पाया है जिसे लेकर वह अपने घर जा रहा था। उसे यह नहीं पता है कि इतना कैश लेकर चलने में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है। स्टैटिक सर्विलांस प्रभारी एडीओ पंचायत राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह टीम के साथ लक्षनपुर बैरियर पर आने-जाने वाले वाहनों की रुटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक चार पहिया वाहन नौगढ़ की ओर से आई, जिसे रोक कर तलाशी ली गई। एक पॉलीथिन में कैश मिला, इतने कैश को देख टीम ने बृजपाल यादव से मौके पर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मिर्चा का व्यापारी है। जबकि इससे संबंधित कोई भी पेपर मौके पर नहीं दिखा सका। संदिग्ध होने पर थाने लाकर एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने पूछताछ की। नकदी उसका थाने पर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed