फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bike colided hand cart, youth died

बाइक ठेले से टकराई, युवक की मौत

Sun, 23 Dec 2018 10:47 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 23 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
bike colided hand cart, youth died
बाइक एक्सीडेंट - फोटो : सांकेतिक चित्र
बर्डपुर। सदर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ तिराहा के पास शनिवार रात बेकाबू बाइक ठेले से जा टकराई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा निवासी अरमान अली (18) पुत्र अनवर अली शनिवार देर शाम जिला मुख्यालय पर परिवार के लिए दवा लेने गए थे। दवा लेने के बाद वह मुख्यालय स्थित सिद्धार्थ तिराहे से होते स्टेशन रोड जा रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर एक ठेले से जा टकरा गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अरमान के मौत की खबर सुन पूरा परिवार शोक की लहर में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed