{"_id":"5b65dc6e4f1c1bb37b8b6337","slug":"31533402222-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिली महिला की अर्द्धनग्न लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिली महिला की अर्द्धनग्न लाश
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नहर से महिला की लाश को बाहर निकालती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील से होकर डुमरियागंज की तरफ आने वाली सरयू नहर में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला की अर्द्धनग्न लाश उतराती हुई दिखाई दी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे डुमरियागंज इंस्पेक्टर आरबी सिंह को किसी ने फोन पर सेमुवाडीह-बसडिलिया के बीच सरयू नहर के फाटक के पास लाश की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ इंस्पेक्टर आरबी सिंह मौके पर पहुंचे। नहर के किनारे पहुंचने पर लाश को बाहर निकाला। महिला की लाश 10 दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। शव का एक हाथ भी कटा हुआ था। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।