फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   साइकिल सवार बुजुर्ग पर गिरा पीपल का पेड़, मौत

साइकिल सवार बुजुर्ग पर गिरा पीपल का पेड़, मौत

Tue, 12 Feb 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार बुजुर्ग पर गिरा पीपल का पेड़, मौत
death
डुमरियागंज। मंगलवार को अपने गांव से पास के चौराहे पर किसी काम से साइकिल से आ रहे एक बुजुर्ग के ऊपर पीपल का सूखा पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के मड़हला गांव निवासी रघुनाथ (60) मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गांव से साइकिल लेकर पास के बेंवा चौराहे पर जा रहे थे। वह अभी अपने गांव के सड़क के मोड़ से बेंवा चौराहे की तरफ बढ़े थे कि अचानक सड़क के किनारे मौजूद विशाल पीपल का पेड़ रघुनाथ के ऊपर गिर गया और दबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक रघुनाथ के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। डुमरियागंज इंस्पेक्टर कृष्ण देव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed