{"_id":"5bd4a129bdec2269556a9bc0","slug":"21540661545-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
vivek vihar accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग स्थित मलंगबाबा स्थान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली के ग्राम मदरहना निवासी मुकेश लोधी (20) पुत्र राम दास सदर थाना क्षेत्र के गांव पिपरी स्थित अपने ससुराल जाने के लिए बाइक से घर से निकला था। अभी वह सोनखर चौराहे से आगे मलंगबाबा के स्थान के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहा अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक से हो गई। सड़क पर पड़े मुकेश को बभनी ताल गांव के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पीएचसी बांसी पर पूर्व विधायक लालजी यादव, ग्राम प्रधान गंगाराम निषाद सहित परिवार के लोग पहुंच गए। कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।