{"_id":"5b86dc0242c792465274b868","slug":"21535564802-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी कर खींच ली फोटो, मांग रहा रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेडख़ानी कर खींच ली फोटो, मांग रहा रुपये
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी कर खींच ली फोटो, मांग रहा 20 हजार रुपये
- आरोपी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की दे रहा धमकी, चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
- पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर की है कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। खेत की ओर गई युवती से पहले छेड़खानी की गई और फिर मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली गई। आरोपी अब 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रकम नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में लकड़ी के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी एक अगस्त की शाम खेत की ओर गई थी। तभी गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उनकी बेटी से छेड़खानी करने लगा। युवक ने मोबाइल से फोटो भी खींच ली। युवती के पिता ने कहा है कि आरोपी 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है और मांग पूरी नहीं करने पर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है। युवक ने उनकी बेटी को जान से मारने की भी धमकी दी है।
पीड़िता के पिता ने तीन अगस्त को थाने में तहरीर दी थी। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि आरोपी के घर वाले धमकी दे रहे हैं कि सुलह कर लो नहीं तो तुम्हारी लड़की की शादी नहीं होने देंगे। इस संबंध में एसओ ब्राह्मनंद गौंड ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।