फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रेन की चपेट में आईं सात गायें, मौत

ट्रेन की चपेट में आईं सात गायें, मौत

Sun, 29 Jul 2018 11:13 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 29 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आईं सात गायें, मौत
डेमो - फोटो : डेमो
चिल्हिया (सिद्धार्थनगर)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर शनिवार की रात चिल्हिया रेलवे स्टेशन के कंदवा बाजार रेलवे फाटक के पास गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात गायों की मौत हो गई। हादसे में ट्रेन का इंजन खराब हो गया, जिससे ट्रेन लगभग चार घंटे तक रुकी रही। गोरखपुर से दूसरा इंजन आया, तब जाकर ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृत गायों को दफन करवा दिया।
विज्ञापन

गोतमी एक्सप्रेस गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। शनिवार रात करीब 1.20 बजे ट्रेन चिल्हिया रेलवे स्टेशन के समीप कंदवा बाजार रेलवे फाटक के पास पहुंची थी। तभी रेलवे ट्रैक पर छुट्टा गायों का झुंड पहुंच गया। हादसे में सात गायों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद चिल्हिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मृत गायों को दफन करवाया। एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि हादसे में सात गायों की मौत हो गई। कोई भी गाय दूध नहीं दे रही थीं।
विज्ञापन


ट्रेन रुकने पर अटकीं परीक्षार्थियों की सांसें
सिद्धार्थनगर। हादसे के बाद गोमती एक्सप्रेस के रुकने के कारण लखनऊ में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की परीक्षा में शामिल होने जा रहे ट्रेन में सवार हजारों परीक्षार्थि परेशान हो गए। परीक्षार्थियों को परीक्षा छूटने का डर सताने लगा था। लगभग चार घंटे बाद जब ट्रेन चली तो परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed