{"_id":"5984a3d94f1c1b0c718b45c5","slug":"21501864921-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर चोरी होने पर भड़क उठे व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों पर चोरी होने पर भड़क उठे व्यापारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। कस्बे के चट्टी बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने दस दुकानों के शटर के ताले तोड़ डाले। तीन दुकानों से नकदी समेत करीब लाखों के सामान गायब कर दिए। जागरण हो जाने से अन्य दुकानों में चोरी की मंशा सफल नहीं हो सकी। व्यापारियों ने एक संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। घटना से व्यापारियों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। व्यापारियों ने विरोध सभा कर नाराजगी जताई। उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर सुरक्षा बढ़ाने और चोरों के गिरफ्तारी की मांग की है।
गुरुवार की रात चोरों ने चट्टी बाजार स्थित इमरान मेडिकल स्टोर का ताला से साढ़े तीन लाख नकदी, मार्डन मेडिकल स्टोर से 45 हजार व अशोक किराना से 20 हजार नकद सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। आस-पास की अन्य सात दुकानों के भी ताले तोड़े। खट-पट की आवाज सुन लोगों की नींद खुली तो शोरगुल मचाने लगे। लोगों ने दौड़ाकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पकड़ा गया संदिग्ध गुड्डू नगर के ही भट्ठा मोहल्ला का निवासी बताया जाता है। व्यापारियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। दस दुकानों के ताला टूटने की खबर पर व्यापारी आक्रोशित हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभा की। सभा की अध्यक्षता करते हुए मो.इब्राहिम ने सीओ शोहरतगढ़ के विरोध सभा में आकर ज्ञापन लेने तक धरना जारी रखने का एलान किया।
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष भानू सिंह ने थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए 15 दिनों मे पर्दाफाश न होने पर सीधे सीएम से मिलकर कार्रवाई की बात कही। मौके पर पहुंचे सीओ शिव सिंह ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभा में विजय श्रीवास्तव, निसार बागी, शैलेंद्र पांडेय, निजाम अहमद, मुजीबुल्लाह, सुनील अग्रहरि, मौलाना इलियास, मनोज पांडेय, बृजबहादुर लाल आदि ने संबोधित किया।