फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाई की मौत के बाद स्टैंप पर लगाया अंगूठा, पत्नी ने दी तहरीर

भाई की मौत के बाद स्टैंप पर लगाया अंगूठा, पत्नी ने दी तहरीर

Sat, 04 May 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाई की मौत के बाद स्टैंप पर लगाया अंगूठा, पत्नी ने दी तहरीर
कंपनी मैनेजर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बांसी। गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम मझवन खुर्द निवासी एक कलयुगी भाई ने अंतिम संस्कार के लिए घाट पर ले गए भाई के शव से स्टांप पर अंगूठा लगवा लिया है। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी ने थाने पर देवर व अन्य के खिलाफ तहरीर देकर यह आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम मझवन खुर्द निवासी पूर्व प्रधान विशंभर उर्फ कल्लू 70 की गुरुवार रात लगभग 2 बजे मौत हो गई। उनके शव को दफनाने के लिए शुक्रवार दोपहर गांव के पूरब स्थित राप्ती नदी के तट पर ले जाया गया। जहां उनके छोटे भाई राम पदारथ व अन्य ने शव दफनाने के पूर्व एक स्टांप पेपर पर मृतक पूर्व प्रधान के दाहिने हाथ का अंगूठा लगा लिया। अंगूठा लगाने का लोगों ने वीडियो भी बना लिया है। वायरल वीडियो में शव के चारों तरफ कई लोग खड़े हैं। एक युवक व एक अधेड़ व्यक्ति मुर्दें का हाथ पकड़कर अंगूठा लगवा रहा है। मामले में मृतक की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव को राप्ती नदी के किनारे दफन कर दिया गया है। बताते हैं कि पूर्व प्रधान विशंभर उर्फ कल्लू की पहली पत्नी की लगभग डेढ़ दशक पूर्व मौत चुकी है। इसके बाद उन्होंने मंजू देवी को बतौर पत्नी रख लिए थे।
विज्ञापन

पत्नी मंजू देवी से दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। चर्चा है कि मृत पूर्व प्रधान की सम्पत्ति को लेकर स्टांप पर अंगूठा लिया गया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पत्नी मंजू ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी कर सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed