{"_id":"5cc5e7a2bdec22071b388c18","slug":"201556473762-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसों में युवक की मौत, चार जख्मी
Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
एनएच 730 पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज चौराहे के पास शनिवार देर शाम दो बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं दो अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी रमेश नरायन पांडेय (40) व लड्डू (35) एक ही बाइक से घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि बांसी के शीतलगंज चौराहे के पास एक बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रमेश नरायन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस संबंध में एसओ बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। मामले की जांच की जाएगी।
परसा प्रतिनिधि के अनुसार, तुलसियापुर गांव निवासी मो. कलीम (30) व महफूज (25) कार में तेल भरवाने भरौली पेट्रोल पंप पर गए थे। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर स्थित पेट्रोलपंप के पहले ही कार अनियंत्रित होकर मुख्यमार्ग से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए और उनका प्राथमिक उपचार ढ़ेबरुआ में एक निजी अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनसार, गोरखपुर से ट्रक पर मोरंग लेकर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा लेकर जा रहा था। रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक शोहरतगढ़-नौगढ़ राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चेतिया मोड़ के पास बाइक को बचाने के चक्कर में मां वैष्णो धर्मकांटे पर खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक रंजन कुमार (25) निवासी ग्राम अल्लीपुर पोस्ट केसपा जनपद गया (बिहार) घायल हो गए। वहीं वाहन से कूद कर खलासी सुरक्षित बच निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को देकर घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल के मुताबिक घायल चालक रंजन का प्राथमिक उपचार किया गया। मरीज की स्थिति में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद चिकित्सक ने मरीज की स्थिति सामान्य बताई है।