फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गैस कटर से काटे एटीएम, पर नहीं ले जा सके कैश

गैस कटर से काटे एटीएम, पर नहीं ले जा सके कैश

Sat, 27 Apr 2019 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
गैस कटर से काटे एटीएम, पर नहीं ले जा सके कैश
अर्बन को-आपरेटिव बैंक इटवा के गैस शटर से काटे गये एटीएम का निरीक्षण करते एडिशनल एसपी। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। शुक्रवार रात इटवा कस्बे में स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक इटवा के एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास किया। शनिवार को घटना की जानकारी होते ही एएसपी, सीओ, एसओ इटवा व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इटवा कस्बे के बढ़नी मार्ग पर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा है। चौराहे से पचास मीटर उत्तर इटवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर बैंक का मुख्य दरवाजा व पीछे पूरब तरफ वाली गली में एटीएम का दरवाजा खुलता है। चोरों ने शुक्रवार की रात बैंक के बगल में सटे फर्नीचर की दुकान में गैस सिलेंडर व गैस कटर रखकर बगल में लगे चैनल गेट, शटर व उसके बाद शीशे के दरवाजे को काटकर एटीएम के अंदर घुस गए। इसके बाद गैस कटर मशीन से एटीएम को काटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसकी जानकारी बैंककर्मियों को सुबह हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि घटना में चोरों ने जिस गैस सिलेंडर व गैस कटर का प्रयोग किया है। वह वह कस्बे से तीन दिन पूर्व गायब हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने एक व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर बाद शाखा प्रबंधक इकराम अहमद खान की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed