फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   वार्डब्वाय को तीसरी मंजिल से उल्टा लटकाया

वार्डब्वाय को तीसरी मंजिल से उल्टा लटकाया

Tue, 16 Apr 2019 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
वार्डब्वाय को तीसरी मंजिल से उल्टा लटकाया
beat
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के तिलौली सीएचसी के तीसरे मंजिल पर आपत्तिजनक में युवक और युवती को वार्ड ब्वॉय ने देख लिया। विरोध पर युवक ने उस पर हमला कर दिया। उसे तीसरे मंजिल से उल्टा लटकाकर उसके साथ पिटाई भी की। बाद में लोगों ने उसे पकड़कर कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में वार्ड ब्वॉय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मंगलवार दोपहर का है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत राहुल कुमार मौर्या ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब एक बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर दवा लेने गया था। जहां बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर दरवाजा खुला तो देखा कि एक लड़का व लड़की आपत्तिजनक हाल में थे। जब उनसे पूछा कि यहां क्या कर रहे हो तो युवक ने हमला कर दिया और मारने-पीटने लगा। जान से मारने के उद्देश्य से युवक ने उसे तीसरी मंजिल से उल्टा लटका दिया। इस बीच मौका देखकर युवती भागने में सफल रही। गुहार लगाने पर विभाग के समस्त कर्मचारी एकत्रित हो गए तथा बीच-बचाव किया। घटना की सूचना पर पीआरवी पुलिस व बांसी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले गई। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को डायल 100 की टीम कोतवाली लाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed