फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   धोबीघाट पुलिया के नीचे मिला शव

धोबीघाट पुलिया के नीचे मिला शव

Sun, 02 Sep 2018 11:20 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 02 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
धोबीघाट पुलिया के नीचे मिला शव
death
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के गड़ाकुल में गांव के हरिजन टोला के पास स्थित धोबी घाट पुलिया के नीचे रविवार सुबह पानी में एक व्यक्ति की लाश मिली। सूचना पर सीओ सुनील सिंह, एसओ रणधीर कुमार मिश्र वहां पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त हरिजन टोला निवासी नरसिंह (45) पुत्र कल्लू के रूप में हुई। नरसिंह मजदूरी करने परिवार पालता था।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा इंद्रावती देवी को पति नरसिंह की मौत की सूचना दी गई। जानकारी होते ही पत्नी रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रधान श्याम सुंदर चौधरी व मौजूद ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के गले पर धारदार हथियार से घाव का निशान मिले हैं। मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति नरसिंह की हत्या के आरोप में गांव के कुछ लोगों को नामजद किया है। तहरीर में मृतक की पत्नी ने यह भी लिखा है कि इन लोगों ने पूर्व में मेरे पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी ने अपने पति की हत्या के आरोप में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed