फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चार माह से लापता युवक का पोखरे में मिला कंकाल

चार माह से लापता युवक का पोखरे में मिला कंकाल

Thu, 12 Apr 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 12 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
चार माह से लापता युवक का पोखरे में मिला कंकाल
death shimla
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के चोराई ताल पनघटिया गांव के पोखरे में गुरुवार को एक युवक का कंकाल मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बाहर निकलवाया। शरीर पर मौजूद कपड़ों से युवक की पहचान बृजमनगंज थाना क्षेत्र के घीवपीड़ गांव के टोला चकरहवा निवासी बड्डू (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


युवक चार माह पूर्व लापता हुआ था।लाश को सबसे पहले भैंस चराने गए लोगों ने देखी। लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी। हड्डियां दिख रही थी। हड्डियों के ढांचे पर कपड़ा था। दो जिले की सीमा होने के कारण पहले लोगों ने मामले की जानकारी महराजगंज के बृजमनगंज थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल को खेसरहा थाने का क्षेत्र बताया और चली गई। बाद में खेसरहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के घीवपीड़ गांव के टोला चकरहवा निवासी बेकारू साहनी ने स्वेटर-पैंट से शव की पहचान अपने पुत्र बड्डू ू के रूप में की। बेकारू के मुताबिक उनका बेटा आठ दिसंबर को लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद बी उसका पता नहीं चल सका था। बृजमनगंज थाने में गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed