फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘अब किसे बांधूंगी राखियां और किससे कहूंगी जा मैं नहीं बोलती’

‘अब किसे बांधूंगी राखियां और किससे कहूंगी जा मैं नहीं बोलती’

Thu, 12 Apr 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar/रूपेश सिंह
siddharthnagar/रूपेश सिंह Updated Thu, 12 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
‘अब किसे बांधूंगी राखियां और किससे कहूंगी जा मैं नहीं बोलती’
सगे दो भाइयों के डूबने से हुई मौत के बाद विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
उसका बाजार। हर साल रक्षा बंधन पर वे थालियां सजाती थीं और उनमें दो-दो राखियां रखती थीं। तब उनके मन में होती थी खुशियां तथा आंखों में स्नेह और प्यार। दोनों बहने सजी थालियां लेकर अपने दोनों भाइयों के पास जाती थीं और बड़े ही प्यार से उनकी कलाई पर पहले राखी बांधतीं और फिर मिठाइयां खिलाकर उन्हें आशीष देतीं। आज इन दोनों बहनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। वे रो-रोकर बेसुध हो रही है। बार-बार उनके मुंह से बस यही निकल रहा था, ‘अब किसे बांधूंगी राखी, किसे कहूंगी भईया और कौन मुझे दीदी पुकारेगा। अब कौन मुझे चिढ़ाएगा और किससे रूठ कर मैं कहूंगी कि जा मैं तुझसे नहीं बोलती।’
विज्ञापन

यह दुख भरी दास्तांन है चित्तापुर गांव की पूजा और बिंदु की। गुरुवार को इनके दोनों भाइयों मनोज और मुकेश की कूड़ा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई छोटे थे। इस वजह से बहनों के लाडले थे। उनकी मौत की खबर सुनकर दोनों बहनें बार-बार बेहोश हो रही थीं और होश आते ही फिर विलाप करने लगतीं। घटना के वक्त उनके माता और पिता घर पर नहीं थे। वे गुरुवार दोपहर नेपाल में स्थित अपने खेतों में कृषि कार्य के लिए गए थे। खबर लिखे जाने तक वे घर वापस नहीं पहुंचे थे। नदी में डूबने वाला तीसरा बच्चा भी गांव का ही था। घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची लोग हर काम छोड़ नंगे पैर दौड़ पड़े। बच्चों के परिजनों का विलाप देख हर किसी की आंखें नम हो गई। किसी के समझ में नहीं आ रहा था कि वह दिलासा दे भी तो कैसे और कहे भी तो क्या।
विज्ञापन



पांच संतानों में तीसरे नंबर पर था सूरज
- चित्तापुर निवासी हीरालाल साहनी भी किसान हैं। उसकी पांच संतानों में सूरज तीसरे नंबर पर था। एक बहन व एक भाई उससे बड़े और एक बहन व एक भाई छोटे। सूरज सबका दुलारा था। बेटे के शव से लिपटकर मां दहाड़े मारकर रो रही थी। बार-बार लाड़ले का नाम लेकर उसे पुकार रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed