फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मोबाइल से बात करते हुए घर से निकला युवक, सुबह रेलवे ट्रैक मिली लाश

मोबाइल से बात करते हुए घर से निकला युवक, सुबह रेलवे ट्रैक मिली लाश

Thu, 16 May 2019 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल से बात करते हुए घर से निकला युवक, सुबह रेलवे ट्रैक मिली लाश
सभाजीत (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-गोंडा रेलवे ट्रैक पर सदर तहसील से कुछ दूर गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। उसकी दोनों आंखें गायब थीं और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे जिसे देख लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र गुजरौलिया गांव निवासी सभाजीत (18) के रूप में की गई। वह अपने रिश्तेदार के यहां आया था।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया गांव निवासी सभाजीत उर्फ राजू पुत्र अर्जुन मुख्यालय पर ही किराए के मकान में रहकर पढ़ता था। इसी वर्ष उसने इंटरमीडियट की परीक्षा पास की थी। बताया जा रहा है कि नगर के ही कृष्णानगर निवासी मदन के यहां उसकी रिश्तेदारी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके घर आया था। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात तकरीबन 10 बजे मोबाइल पर फोन आया। इसके बाद वह बात करते हुए घर से निकला था। पूरी रात घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह जब सदर तहसील से कुछ दूर गोरखपुर-गोंडा रेलवे लाइन पर लाश मिलने की सूचना मिली तो मौके पर भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त सभाजीत के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति को देखते लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल कॉल से खुलेगा मौत का राज
लोगों के मुताबिक सभाजीत उर्फ राजू रात में एक मोबाइल कॉल आने के बाद घर से बात करते हुए निकला था। वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा। यह मोबाइल फोन पर आए कॉल से ही पता चलेगा। क्योंकि अगर ट्रेन से हादसा हुआ होता तो केवल चेहरे पर ही चोट के निशान नहीं होते और न ही मुंह के बल पड़ा होता। उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट लगी होती। मोबाइल फोन से ही मौत का राज खुलेगा कि दुर्घटना या फिर हत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed