{"_id":"5c5dbb42bdec22738004f35a","slug":"171549646658-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला की मौत
Fri, 08 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के देबियापुर- नौनहवा मार्ग पर स्थित देबियापुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वहीं पति व दो वर्ष का बेटा जख्मी हो गया। उनका बर्डपुर पीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार शाम सात बजे करीब की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो संजू ने हेलमेट लगाया था।
नेपाल के रूपनदेही थाना क्षेत्र के थम्हवा गांव निवासी संजू (30) अपने पति रामप्रसाद (35) दो वर्षीय पुत्र अंश को लेकर बांसी कोतवाली क्षेत्र के परनापुर गांव में रिश्तेदारी में आई थी। तीनों एक ही बाइक से शुक्रवार को घर लौट रहे थे। अभी मोहाना थाना क्षेत्र देबियापुर गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में संजू ट्रक की नीचे आ गई। पति व पुत्र हादसे के बाद दूर जाकर गिरे। आसपास के लोगों ने तीनों को बर्डपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां संजू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उपचार के बाद पति व बेटे सुरक्षित हैं। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।