{"_id":"5bcb5afdbdec22699f125ea4","slug":"171540053757-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को निकला मूर्ति विसर्जन में, सुबह नदी मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाम को निकला मूर्ति विसर्जन में, सुबह नदी मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया में क्षेत्र में बिलखते मृतक परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। शुक्रवा रशाम को मूर्ति विसर्जन में शामिल होने क ीबात कहकर घर से निकले शख्स की अहड़ी घाट स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में शनिवार की सुबह लाश मिली। परिजनों ने बताया कि नदी में इतना पानी था ही नहीं कि डूबकर मौत हो जाए। ऐसे में मौत कैसे हुई। यह जांच का विषय है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक क्षेत्र के ही सिरसिया तिवारी गांव का निवासी है।
क्षेत्र के सिरसिया तिवारी गांव निवासी मिश्रीलाल (55) शुक्रवार की शाम क्षेत्र के मंझरिया गांव से दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में शामिल होने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि अधिक समय तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मगर देर रात तक मिश्रीलाल नहीं मिला। सुबह गांव के बगल ही अहड़ीघाट स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में नाव चलाने वाले नाविक ने लाश मिलने की सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त मिश्रीलाल के रूप में की।
इसके बाद सीओ इटवा को सूचित किया गया। एसओ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वयं मिश्रौलिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर गए थे। मृतक के लड़के दिलीप ने लिखित सूचना दी है कि उसके पिता कल शाम को घर से नित्य क्रिया के लिए निकले और रात में घर वापस नहीं आए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।