{"_id":"5d0cffa28ebc3e1be643c240","slug":"15611329476-siddharthnagar-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
Fri, 21 Jun 2019 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
उसका पुलिस कर गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। उसका पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शातिर अपराधी महिलाओं को ठगने का काम करता था। आभूषण बदलने का झांसा देकर कई घटनाओं को अंजाम भी दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से आभूषण भी बरामद किए हैं।
एसओ सदर अंजनी कुमार राय ने बताया कि 19 जून को एक शातिर ठग कस्बा के रानीगंज स्थित निजाम के घर पहुंचकर उसकी पत्नी रुकसाना खातून से बर्तन सोना-चांदी की सफाई का काम करने की बात कही। उसने अपनी बातों से विश्वास कायम करते हुए उसे जेवर की सफाई के लिए फंसा लिया। रुकसाना ने अपना एक झाला, दो पायल और मंगलसूत्र साफ करने के लिए दे दिया। इसी बीच एक टिफिन में पानी, केमिकल व जेवर डालकर उसे गर्म करने के लिए स्टोव की मांग की। जब रुकसाना घर के अंदर स्टोव लेने गई। इसी बीच उसने टिफिन से जेवर निकाल लिया। टिफिन को गर्म करके ढक्कन बंद कर दिया। जिसे 15 मिनट बाद खोलने को बोलकर चलता बना।
जब रुकसाना ने टिफिन खोला तो हैरान हो गई। जानकारी मिलने के बाद ठग की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे उसका बाजार रेलवे स्टेशन से ठग धर्मेंद्र शाह को दबोच लिया है। तलाशी में उसके पास से कान की झुमकी, दो पायल और आभूषण साफ करने का उपकरण बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस टीम में एसआई विनोद मिश्र, आरडी सिंह, गणेश सिंह और अरविंद चौहान शामिल थे।