फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पिकअप पलटी, दो की मौत, एक घायल

पिकअप पलटी, दो की मौत, एक घायल

Thu, 20 Jun 2019 11:51 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पिकअप पलटी, दो की मौत, एक घायल
झरुआ मोड़ पर अनियंत्रित होकर गन्ने से लदी पिकअप पलट गई। - फोटो : amar ujala
चिल्हिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र झरुआ मोड़ पर बुधवार देर रात बढ़नी की तरफ से आ रही गन्ने से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चिल्हिया थाना क्षेत्र पल्टादेवी गांव के टोला पिछौरा निवासी फागू (22) पुत्र कुमारे चौधरी, सुकई (20) पुत्र कुमारे व नवल यादव (21) पुत्र पिंगल यादव पिकअप द्वारा बलरामपुर से गन्ना खरीदकर ला रहे थे। अभी वे शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के झरुआ मोड़ के पास पहुंचे थे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क ले किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में फागू व नवल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं फागू का भाई सुकई घायल हो गया। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। रोता बिलखता देख आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। शोहरतगढ़ थाने के एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल सुकई की हालत गंभीर होने कारण शोहरतगढ़ सीएचसी के डॉक्टर एसके पटेल ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed