{"_id":"5d013024bdec220726688fc3","slug":"156035893816-siddharthnagar-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चला ईंट पत्थर, नौ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चला ईंट पत्थर, नौ जख्मी
Wed, 12 Jun 2019 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंट, पत्थर से वार किए। मारपीट में प्रधान प्रतिनिधि सहित दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव निवासी ओमप्रकाश (40) की पत्नी गंगोत्री गांव की प्रधान हैं। गांव के ही घनश्याम (50) का उनसे एक जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में ओम प्रकाश के अलावा द्वारिका (35), मुनिराम (50), राजेंद्र (45) व कोमल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से प्रदीप (21) घनश्याम (50), हरीश (16) व अवधेश चंद्र (30) के अलावा दो अन्य सहित पांच लोग लहूलुहान हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।