फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही दुष्कर्म पीड़िता

मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही दुष्कर्म पीड़िता

Mon, 10 Jun 2019 11:16 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही दुष्कर्म पीड़िता
marital rape - फोटो : pexels.com
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ गांव में ही एक व्यक्ति के यहां रिश्तेदारी में आए युवक पर 12 दिन पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को दिए शिकायती पत्र में स्थानीय पुलिस पर मामले में जबरन सुलह कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 30 मई की रात शौच करने गई उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ गांव में ही एक व्यक्ति के यहां रिश्तेदारी में आए युवक ने मारपीट कर घायल करके दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान हम लोग खोजते हुए मौके पर पहुंचकर 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद बांसी थाने आकर तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच पुलिस ने आरोपित के साथ मिलकर हम लोगों से जबरन सुलहनामा लिखवा लिया। उसने एसपी से मामले में केस दर्जकर जांच करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि संबंधित थानाध्यक्ष को मौके की जांच करते हुए पीड़ित महिला का बयान दर्जकर विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed