{"_id":"5cfa9b73bdec220700635513","slug":"155992766120-siddharthnagar-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिंदा व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र
Fri, 07 Jun 2019 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम पिपरा कानूनगो में पत्नी के संग भगवान दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव में एक जीवित व्यक्ति का मृत प्रमाणपत्र जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। व्यक्ति खुद को जीवित बताते हुए कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है और कह रहा है कि साहब मैं जिंदा हूं। बावजूद इसके उसकी कोई सुनने वाला नहीं हैं।
पिपरा कानूनगो गांव निवासी भगवानदास पुत्र गोवर्धन को मृत बताकर प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। भगवानदास का आरोप है कि राजनीतिक दबाव में ऐसा किया गया है। भगवानदास के मुताबिक सत्ता पक्ष के कुछ लोगों ने भू-माफिया से मिलकर जमीन हड़प ली है और उसे मृत दिखाकर जमीन अपने नाम कराने के फिराक में हैं। समस्या के निदान को वे तहसील से लेकर थाने तक गए। बावजूद किसी भी अफसर ने नहीं सुनी। ग्राम विकास अधिकारी रामविलास ने बताया कि बिना जांच के प्रमाणपत्र जारी हो गया है। तहसीलदार डुमरियागंज शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि मामला जानकारी नहीं है। अगर मामला आता है तो जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।