फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   किशोरी का अगवा कर गैंगरेप

किशोरी का अगवा कर गैंगरेप

Sat, 04 May 2019 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का अगवा कर गैंगरेप
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
डुमरियागंज। त्रिलोकपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना 29 अप्रैल की बताई जा रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही दो युवक 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे जबरन घर से उठा ले गए। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। जानकारी होने पर बेटी की खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

30 अप्रैल की सुबह 6 बजे गांव स्थित पेट्रोल पंप के ऑफिस में जानकारी होने पर लड़की व दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। लड़की ने बताया कि उसे सोनू व ध्रुव यादव गांव स्थित तालाब के पास बाग में ले गए और उसके मुंह पर कपड़ा लपेट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से भागने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वह उनकी गिरफ्त से छूटकर घर पहुंची और आपबीती बताई। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed