फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   तहसील से 39 लैपटॉप चोरी

अभिलेखागार से 39 लैपटॉप चोरी

Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
तहसील से 39 लैपटॉप चोरी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। तहसील के राजस्व अभिलेखागार में रखे 41 लैपटॉप में से 39 चोरी हो गए हैं। मामला बुधवार को तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह द्वारा अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान प्रकाश में आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर एक प्राइवेट कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सपा सरकार में वर्ष 2015-2016 में विद्यार्थियों को बांटने के लिए डुमरियागंज तहसील में लैपटॉप आए थे। वितरण के बाद 41 लैपटॉप बच गए। इन्हें राजस्व अभिलेखागार में रखवा दिया गया था। तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह बुधवार को तहसील कर्मचारियों के साथ अभिलेखागार का निरीक्षण कर रहे थे। अभिलेखागार में उन्हें सिर्फ दो लैपटॉप मिले। इस बारे में उन्होंने रजिस्टार कानूनगो रमापति तिवारी से पूछताछ की, लेकिन वे स्पष्ट रूप से कुछ भी बता नहीं पाए। इस पर तहसीलदार ने थाने में लैपटॉप चोरी होने की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को रजिस्टार कानूनगो ने बताया कि अभिलेखागार की चाबी यहां कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी श्याम सुंदर के पास रहती है। वह भदांह थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर का रहने वाला है। वह तहसील के पास ही किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने तत्काल वहां पहुंची और श्यामसुंदर को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने लैपटॉप बेचने की बात स्वीकार कर ली है। लैपटॉप खरीदने वाले कई लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस इन लोगों की तलाश मे जुट गई है। पुलिस तहसील रोड स्थित दो कंप्यूटर व जन सेवा केंद्र संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह द्वारा तहरीर दी गई है। प्राइवेट कर्मचारी श्याम सुंदर के खिलाफ सरकारी सामान की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लैपटॉप खरीदने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार सिंह, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed