फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सड़क किनारे जख्मी हाल में पड़ा था युवक, हुई मौत

सड़क किनारे जख्मी हाल में पड़ा था युवक, हुई मौत

Sat, 03 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे जख्मी हाल में पड़ा था युवक, हुई मौत
परसा (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में जख्मी युवक की इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। घर वालों ने अज्ञात लोगों पर मारपीट किए जाने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस मार्ग दुर्घटना में जख्मी होना मान रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

गनेशपुर निवासी उग्रह पासवान का पुत्र विदेशी (35) शुक्रवार की शाम लकड़ी का बुरादा लाने के लिए घर से बानगंगा बाजार की ओर गया था। वापस लौटते समय रास्ते में जख्मी हाल में सड़क पर पड़ा था। सूचना पाकर घर वाले मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे शोहरतगढ़ स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। देर रात गोरखपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में घर वालों का कहना है कि बानगंगा से घर लौटते समय चार अज्ञात लोगों ने विदेशी की बुरी तरह पिटाई की। विदेशी ने फोन पर इसकी सूचना मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी साले भारत को दी, जिसके जरिए जानकारी मिलने पर मृतक का छोटा भाई पाचू मौके पर पहुंचा तो विदेशी जख्मी हाल में सड़क किनारे पड़ा था। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ रवींद्र कुमार सिंह का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर के आधार पर भी छानबीन की जा रही है।

चाय की दुकान से करता था जीवन-यापन
गनेशपुर निवासी विदेशी की मौत के बाद उसकी पत्नी सुभावती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विदेशी खेती और चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी कोई संतान नहीं थी। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर उसका बुरा हाल था। उधर, विदेशी की मौत पर दुख जताते हुए हियुवा के जिला महामंत्री व जिला पंचायत अजय सिंह ने दुर्घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है। बता दें कि विदेशी हियुवा का सक्रिय सदस्य भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed