फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेकाबू टेंपो पलटा, छह घायल

बेकाबू टेंपो पलटा, छह घायल

Sat, 03 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू टेंपो पलटा, छह घायल
सिद्धार्थनगर। थाना चिल्हिया के कंदवा बाजार के पास शनिवार की भोर में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर गुमटी में घुस गया। टक्कर के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हाइवे पर गुमटी में बैठा बालक, खरीदारी कर रही वृद्धा समेत छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चार अन्य घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिल्हिया रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिणी छोर के पास सुबह 6 बजे के करीब एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गुमटी में घुस गया। गुमटी में बैठे ग्राम कंदवा निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह (11) व सामान खरीदने गई बुजुर्ग महिला अनारकली (85) चपेट में आ गए। इसके बाद बगल में रखे ईंट व रेलवे क्रॉसिंग के संकेतक से टकराते हुए टेंपो रोड के किनारे गड्ढे में पलट गया। टेंपो चालक कोतवाली जोगिया के ग्राम सोनवल निवासी अटल पांडेय (22) व सवार थाना शोहरतगढ़ के ग्राम चौहट्टा निवासी महेंद्र चौबे (30), ग्राम गरोड़ा निवासी रामलाल (50) व थाना चिल्हिया के ग्राम चनरगड्डर निवासी जिलाजीत (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में एसओ चिल्हिया एसके सरोज ने कहा कि घटना संज्ञान में है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed