{"_id":"5c59c32cbdec2273a83b9f68","slug":"141549386540-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किशोर’ के साथ ही रहूंगी, घर नहीं जाऊंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘किशोर’ के साथ ही रहूंगी, घर नहीं जाऊंगी
Tue, 05 Feb 2019 10:39 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां पति संग जाने को राजी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने उसे मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, ढेबरूआ क्षेत्र के गांव निवासी 45 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां पड़ोस के एक 17 वर्षीय किशोर के साथ मुंबई चली गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया। जब पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस महिला की तलाश में जुटी। किशोर से भी संपर्क किया गया। पहले तो किशोर महिला के दबाव में लौटने को तैयार नहीं था, बाद में जब पुलिस सख्ती की तो वह महिला को लेकर ढेबरूआ थाने पहुंचा। काफी समझाने के बाद भी विवाहिता घर जाने को तैयार नहीं हुई, वह किशोर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। बात बनती न देख पुलिस ने महिला को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने महिला को मायके भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन