{"_id":"596f9b864f1c1b982d8b46b4","slug":"141500486534-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात उड़ाए
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के टोला पठानडीह गांव में मंगलवार की रात घर में घुसे चोरों ने हजारों का माल उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पठानडीह गांव निवासी मो. इब्राहिम के परिवार के लोग मंगलवार की रात छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए। कमरों ताला तोड़कर अंदर रखा नकदी, जेवर सहित अन्य सामान उड़ा ले गए। सुबह नींद खुली तो सामान यहां-वहां बिखरे हुए थे। मो. इब्राहिम के मुताबिक चोर घर में रखा 50 हजार रुपये नकदी और जेवरात उड़ा ले गए। नकद राशि मंगलवार को दिन में ही मकान निर्माण के लिए बैंक से निकालकर रखा गया था। पीड़ित ने लिखित सूचना थाने पर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।