फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान

दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान

Fri, 05 Apr 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान
दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों का सामान
विज्ञापन

फोटो- है
गोल्हौरा क्षेत्र के सेखुई व चेतियवा गांव में चोरी की वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोल्हौरा। क्षेत्र के सेखुई व चेतियवा गांव में गुरुवार रात चोर दो घरों का ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को शुक्रवार सुबह हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी राधेश्याम गुरुवार रात खाना खाने के बाद सो हुए थे। देर रात चोर के घर के पीछे से चैनल का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद घर में रखे आभूषण और नकदी सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, चोर बगल के ही चेतियवा गांव निवासी बड़काउ के घर में घुसकर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। दोनों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ विनोद कुमार राव ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed