फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लेखपाल के खाते से 1.20 लाख निकाले

लेखपाल के खाते से 1.20 लाख निकाले

Tue, 05 Feb 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल के खाते से 1.20 लाख निकाले
Rupee
डुमरियागंज। हैलो! मैं डुमरियागंज के ... बैंक से बोल रहा हूं। आप लेखपाल विवेक कुमार सिंह बोल रहे हैं। आपका केवाईसी डाक्यूमेंट न जमा होने के कारण वेतन खाता बंद कर दिया गया है। दोबारा चालू करने के लिए कुछ जानकारी आपको देनी होगी। जानकारी देने के बाद जालसाज ने लेखपाल के खाते से 1 लाख 18 हजार 900 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


बस्ती जनपद के बनकटी ब्लाक के मथौली गांव निवासी विवेक कुमार सिंह डुमरियागंज तहसील में बतौर लेखपाल तैनात हैं। सोमवार को उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने विवेक ने जानकारी मांगी तो विवेक ने उपलब्ध करा दी। इसके बाद सात किस्तों में विवेक के खाते से 9900, पांच बार 20,000 और 9000 की किस्तों में एक लाख 18 हजार 900 रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल में मैसेज आने पर देर शाम लेखपाल को पता चला कि उसके खाते से रुपये ट्रांसफर हुए हैं। विवेक ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर जालसाजी की घटना की जानकारी देते कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया लेखपाल विवेक ने तहरीर दी है। मामला साइबर क्राइम से संबंधित है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed