फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mla reach tahshil

रिश्वत की शिकायत ले तहसील पहुंचे विधायक

Mon, 15 Oct 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 15 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
mla reach tahshil
रिश्वत लेने की शिकायत पर तहसील पहुंचे विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह  - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा नायब तहसीलदार के बाबू पर रिश्वत लेने की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। शिकायत सही मिलने पर उन्होंने आक्रमक तेवर अख्तियार करते हुए डीएम से फोन पर बात कर मामले की जांच करवाकर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के पिपरा गोसाई गांव निवासी मोनू चैधरी ने हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिसमें तहसील मुख्यालय से रिपोर्ट लगवाने के लिए उससे नायब तहसीलदार के बाबू द्वारा पांच हजार रुपये की मांग की गई थी। घूस के रुपये न देने पर रिपोर्ट नहीं लगाने की बात कही गई थी। चार माह बाद भी रिपोर्ट नहीं लगने पर मोनू चौधरी बाबू के पास पहुंचीं और मजबूरीवश दो हजार रुपये देकर बाकी रुपये बाद में देने को कहा। घूस देने के बाद मोनू ने अपने फेसबुक आईडी पर तहसील मुख्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने के साथ ही अपने साथ हुए मामले को लिखते हुए विरोध जताया था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल खबर को संज्ञान में लेते हुए विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सोमवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए।

जहां उन्होंने मोनू चौधरी को बुलवाकर एसडीएम के सामने घूस लेने वाले कर्मचारी का नाम बताने को कहा। जिसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में नायब तहसीलदार के बाबू सुरेश कुमार द्वारा दो हजार रुपये लिए जाने की बात सामने आई। जिस पर उन्होंने डीएम को को फोन कर मामले की जानकारी देकर कार्रवाई करने की बात कही। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा तहसील में एक कर्मचारी पर घूस लेने की शिकायत पर कार्रवाई की बात कही गई है। मामले की जांच करवाकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed