{"_id":"5bba3ef0867a5516511b50a8","slug":"131538932464-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी सामानों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी सामानों के साथ दो गिरफ्तार
siddharthnagar
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने कस्बे में नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाई गई विदेशी वस्तुओं को ऑटो में लादते समय दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कंपनी कमांडर बढ़नी गौरव कुमार सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से तस्करी कर विदेशी सामान को भारतीय क्षेत्र के बढ़नी कस्बे के माल गोदाम में बोरे में भरकर लाए हैं और उसे बाहर ले जाने वाले हैं।
सूचना पर सक्रिय हुई एसएसबी जवानों की टीम ने कस्बे के माल गोदाम तिराहे पर एक ऑटो में बोरा लादते समय ऑटो को अपने कब्जे में लिया। टीम ने ऑटो में बैठे एक महिला व एक पुरुष को तस्करी के आरोप में उन्हें पकड़ा गया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति शोहरतगढ़ निबिसुरहा निवासी सुनील गुप्त तथा महिला ने परसा निवासी खैरून्निशा नाम बताया। ऑटो से काली मिर्च, सिगरेट तथा विदेशी महंगे कॉस्मेटिक के सामान जब्त हुआ। बरामद माल सहित ऑटो की कुल कीमत करीब तीन लाख पचास हजार रुपये आंकी गई। ऑटो सहित बरामद माल व आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम बढ़नी को सौंप दिया गया है। इस दौरान कांस्टेबल धर्मेंद्र मलिक, विजय कुमार, साधना राय आदि मौजूद रहे।