फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 28 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। ऊंची आवाज में सुनने के आदी बुजुर्ग को सामने से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दे सकी। लिहाजा ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। दुर्घटना उसका बाजार थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव निवासी गौरीशंकर (65) सोमवार की सुबह गांव के पश्चिम की ओर से गुजरी रेलवे लाइन की तरफ गए थे। बताते हैं कि गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव पाया गया। गौरीशंकर की दो पुत्रियां थीं, जिनका विवाह हो गया है। गांव में वह अपने भतीजे हरिप्रसाद के साथ रहते थे। हरिप्रसाद के मुताबिक गौरीशंकर ऊंची आवाज में सुनते थे। एसओ एसके सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed