{"_id":"5984a6ad4f1c1b8e1c8b47e9","slug":"121501865645-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर पति ने लगाया पत्नी से नाजायज संबंध का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पर पति ने लगाया पत्नी से नाजायज संबंध का आरोप
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत के प्रधान पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ नाजायज संबंध व प्रधान के भाई समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पति ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि वह अपनी ससुराल गजहड़ा में ही रहता है। रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया था। इस बीच प्रधान ने पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिया। पड़ोस के लोगों से सूचना के बाद वह मुंबई से अचानक अपने घर 31 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे पहुंचा तो देखा कि ग्राम प्रधान हमारे बरामदे में आपत्तिजनक हालत में बिस्तर पर था। शोर मचाने पर प्रधान का छोटा भाई आधा दर्जन लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर उसे ही लात-घूसों से मारते हुए अपने घर उठा ले गए और वहां भी पिटाई की। इस संबंध में एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। अभी मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, संबंध में ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है।