फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गेट में उतरा करंट, युवती घायल, दो बंदर की मौत

गेट में उतरा करंट, युवती घायल, दो बंदर की मौत

Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
गेट में उतरा करंट, युवती घायल, दो बंदर की मौत
करंट से दो बंदरों की मौत व युवती घायल
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के वन विभाग कॉलोनी का मामला
जिला अस्पताल में चल रहा है युवती का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नगर के सटे वन विभाग कालोनी में स्थित एक मकान में लगे लोहे के गेट में गुरुवार की शाम चार बजे करंट उतर गया। गेट के संपर्क में आने से एक किशोरी करंट के झटके से घायल हो गई। जबकि गेट पर दौड़ रहे दो बंदरों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती को जिला अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया है।

नगर के सटे वन विभाग मोहल्ला निवासी गणेश की 20 वर्षीय बेटी अपने घर पर थी। बताया जा रहा है कि घर पर लगे लोहे के गेट से बिजली का तार गया हुआ था। तार कहीं कटा होने के कारण गेट में करंट उतर रहा था। गेट के ऊपर दौड़ रहे दो बंदर करंट की चपेट में आ गए और उसकी मौत हो गई। बंदर को गेट के बगल गिरा हुआ देख मौके पर पहुंच मधु गेट के संपर्क में आ गई और करंट के झटके से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद किया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed