{"_id":"5aba791a4f1c1be93f8b52f2","slug":"11522170138-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर के दो शख्स जहर खुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलरामपुर के दो शख्स जहर खुरानी का शिकार
siddharthnagar
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी का शिकार रमजान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। गोंडा से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उसका बाजार रेलवे जीआरपी को जहरखुरानी के शिकार दो शख्स मिले। ट्रेन से उतारकर सीएचसी ले जाया गया, यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों बलरामपुर जिले के निवासी हैं।
बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसई गांव निवासी मो.ईशु(55) और रमजान अली (40) अहमदाबाद में काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार को दोनों गांव के लिए ट्रेन से निकले थे। मंगलवार की सुबह गोरखपुर जाने वाली 55032 ट्रेन से बलरामपुर आ रहे थे।इसी बीच किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे दोनों बेहोश होकर उसका पहुंच गए। यहां जीआरपी को जानकारी हुई तो उन्हें उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जीआरपी के नौगढ़ रेलवे स्टेशन प्रभारी परवेज ने बताया कि दोनों का उपचार हो रहा है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी आ गए।