{"_id":"5cdd8fdbbdec2207532a5d8f","slug":"111558024155-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बाइक से गिरी, वाहन से कुचलाकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला बाइक से गिरी, वाहन से कुचलाकर मौत
Thu, 16 May 2019 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ कस्बे में गुरुवार की भोर में गड्ढा आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गई जिससे कुचलकर महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला नेपाल के कपिलवस्तु जिले की निवासी बताई जा रही है और वह एक रिश्तेदार के यहां से लौट रही थी।
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा थाना क्षेत्र के ढेकही गांव निवासी शांति देवी (40) पत्नी नीबर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव निवासी अपनी बहन के यहां शादी में समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि अपनी बहन के पुत्र 20 वर्षीय आशीष जिसकी शादी होनी है। उसी के साथ बाइक से किसी अन्य रिश्तेदार के यहां जा रही थी।
अभी सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ कस्बे में पहुंचे थे कि मार्ग में गड्ढा आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गई। लोगों के मुताबिक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे शांति की मौत हो गई जबकि बाइ चला रहा युवक आशीष घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।