{"_id":"5c7ff70abdec2214435fa782","slug":"111551890186-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली सुअर से टकराई बाइक, युवक की मौत
Wed, 06 Mar 2019 10:06 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
death
परसा। इटवा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात जंगली सुअर से बाइक टक रा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला बीबीनगर का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
साकिर अली (28) पुत्र अतीउल्लाह मंगलवार को घर से इटवा के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह इटवा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक बाइक के सामने जंगली सुअर आ गया और बाइक सुअर से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस्ती ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव ने कहा कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।